मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: मेरठ कैंट क्षेत्र स्थित वार्ड-6 स्थित सदर अरविंदपुरी में एक पुरानी जर्जर इमारत भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से बच गया। गुरुवार सुबह से ही लगातार बारिश के चलते कैंट क्षेत्र की सड़कें जलमग्न हैं। इसी बीच मोहल्ला अरविंद पुरी, कैंट बोर्ड पंप हाउस के निकट यू लाईक टेलर की पुरानी इमारत शाम को भरभरा कर एकाएक जमींदोज हो गई। तेज आवाज सुनकर कर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। यह भवन काफी समय से बंद पड़ा था। गनीमत रही की इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। लगातार बारिश के बीच इमारत के गिरने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- Hapur News: आसमान से आफत, 262.8 एमएम पड़ा पानी, एक की मौत , शहर बना तालाब यह भी पढ़ें- Meerut News: दो मंजिला मकान की छत अचानक भरभराकर गिरी यह भी पढ़ें- Bagpat N...