Meerut News: सड़क हादसे में बाइक सवार घायल
मेरठ, अक्टूबर 27 -- Meerut News: मवाना के बहसूमा बाईपास पर मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल हो गया। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में साइड मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर चोटिल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। खतौली निवासी सुरेंद्र मंगलवार शाम करीब चार बजे बाइक से वापस लौट रहा था। जैसे ही वह मवाना के बहसूमा बाईपास पर पहुंचा, तभी सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में साइड मार दी। दुर्घटना में सुरेंद्र को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.