Meerut News: सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: पांच दिन पूर्व करनाल हाईवे पर नानू के निकट सड़क हादसे का शिकार हुए नवाबगढ़ी निवासी युवक की बुधवार को मौत हो गई। युवक का मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा था। जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिजनों में मातमी माहौल छाया हुआ था। नवाबगढ़ी निवासी 45 वर्षीय वसीम पुत्र इकरामुद्दीन बीते शनिवार की रात को बाइक पर सवार होकर मेरठ से दवाई लेकर वापस अपने घर लौट रहा था। करनाल हाईवे पर नानू तिराहे के निकट सामने से आ रही बाइक से उसकी आमने सामने की भिड़ंत हो गई थी। इस हादसे में वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले सरधना सीएचसी लाया गया था, उसके बाद हालत नाजुक देख उसे जिला अस्प्ताल रैफर कर दिया गया था। पिछले पांच दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.