मेरठ, नवम्बर 18 -- Meerut News: सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के दूसरे दिन संभागीय परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर स्कूली वाहनों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान टीम ने स्कूली वाहनों के 20 चालान, 4 वाहन जब्त किये गए। वहीं ओवरस्पीडिंग पर 92 चालान वाहनों के किये गए। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। स्कूली वाहनों में पीले रंग, "स्कूल बस,विद्यालय वाहन" का स्पष्ट लेख, स्पीड गवर्नर, सीट बेल्ट, आपातकालीन निकास, रेट्रो-रिफ्लेक्टिव टेप तथा अन्य निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान का संचालन एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन, विंध्याचल गुप्ता, नीलम के नेतृत्व में किया गया। रंजन ने बताया कि सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 30 नवम्बर तक जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: 12 स्कूली वाहनों का चालान, दो सीज औचक स्कूली वाहनों की ...