Meerut News: सड़क में मैनहोल में डूबा बच्चा, लोगों के बचाया
मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट बुनकर नगर में जलभराव के कारण सड़क के बीच बने मैनहोल में बच्चा डूब गया। इस दौरान पास खड़े युवक ने बच्चे को बचा लिया। इस घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा पीर बुनकर नगर का यह वीडियो शुक्रवार का है। बताया जा रहा है कि बारिश के कारण पूरे मोहल्ले में जलभराव हो गया था। इसी दौरान 2 बच्चे गली में भरे पानी के बीच खेल रहे थे। अचानक ही एक बच्चा मैनहोल में डूब गया। शुक्र रहा कि पास ही एक युवक था और उसने दौड़कर बच्चे का हाथ पकड़ लिया। इसके बाद बच्चे को बाहर निकाला और जान बचा ली। घटना की वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.