Meerut News: सड़क किनारे खड़ी कार से टकराकर पलटी कार, वीडियो वायरल
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: रिहायशी इलाके में दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित हुई, दूसरी कार से टकराई और फिर पलट गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र के अग्रसेन विहार की बताई जा रही है। वायरल फुटेज में कार का संतुलन बिगड़ने के बाद पलटने का दृश्य दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच के अनुसार, वायरल वीडियो में कार कार से टकराती नजर आती है। इसके बाद वाहन का संतुलन बिगड़ता है और कार पलट जाती है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के आधार पर अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ और घटना के समय कार में कितने लोग सवार थे। सोशल मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल में जुटी है। सीओ सिविल लाइन दीक्षा बोरियां ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.