मेरठ, नवम्बर 26 -- Meerut News: बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर शेरगढ़ी के काशीराम पार्क में डॉ. सुशील गौतम की ब्लू पैंथर संस्था द्वारा हर घर संविधान कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि जय किसान आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चुनाव विश्लेषक योगेंद्र यादव ने कहा कि संविधान हमारे देश का एक पवित्र ग्रंथ है जो हम सभी को समानता का अधिकार देता है। वोट डालने का जितना अधिकार अमीर लोगों का है उतना ही अधिकार गरीबों और वंचितों का भी है। लेकिन जब संविधान बना तो कुछ लोगों के ये मंजूर नहीं था। वो नहीं चाहते थे कि सबको समान अधिकार मिले। उन्होंने आरएसएस को लेकर भी सवाल उठाए। योगेंद्र यादव ने कहा कि लोकतंत्र में जनता तय करती है कि सरकार कौन बनाएगा, लेकिन अब सरकार एसआईआर के जरिए तय कर रही है कि कौन वोटर होगा। यूपी में 2 करोड़ वोट कट गए हैं। एसआईआर में बढ़ाने की ब...