Meerut News: संविदाकर्मियों के कार्य बहिष्कार से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
मेरठ, अक्टूबर 8 -- Meerut News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात संविदाकर्मियों ने बुधवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। सरधना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात करीब 35 संविदाकर्मी भी कार्य बहिष्कार में शामिल रहे। इसके चलते ओपीडी समेत कुछ स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुईं। संविदाकर्मी अपनी मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर समस्याओं के समाधान की मांग की। कर्मचारियों का कहना था कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में संविदा पर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने लंबे समय से कार्यरत संविदाकर्मियों को नियमित करने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने और नियमित कर्मचारियों की तरह अन्य सुविधाएं देने की मांग की। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.