मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: सरधना तहसील सभागार में सोमवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ उमड़ी। विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 64 शिकायतें आई। जिनमें से चार शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष 60 शिकायतों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। एसडीएम मृदुला ने अधिकारियों से कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर शिकायतकर्ताओं को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: संपूर्ण समाधान दिवस: शिकायतों का...