Meerut News: संदिग्ध परिस्थितियों में लापता युवक का नहीं लगा सुराग
मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: मोहल्ला धर्मपुरी निवासी एक युवक कलियर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कराई है। 27 वर्षीय मेहराजुद्दीन उर्फ मोनू पुत्र अलाउद्दीन कुछ समय से मानसिक परेशानी से जूझ रहा है। बीते दिनों वह कलियर गया था, जहां से वह संदिग्ध परिस्थितियों लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल पाया। सोमवार को परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और किसी अनहोनी की आशंका जताकर तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और तलाश में जुट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.