मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: संत शिरोमणि रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर दौराला मंडल के बड़कली, दौराला नगर, धन्जू, पावली खास गांव में दौराला भाजपा मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान भराला के नेतृत्व में समरसता अभियान के अंतर्गत भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संगीत सोम ने गांव-गांव जाकर एकजुट रहने का आवाहन करते हुए एकता का परिचय दिया। पूर्व विधायक ने कहा कि संत रविदास ने समाज को समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। उनके विचार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी हैं। सामाजिक समरसता हमारी शक्ति, हमारा संकल्प है। जिला उपाध्यक्ष राहुल चौहान,पूजा वाल्मीकि, रवि पूनिया, मोहित राणा, मुदित विहान, विनीत विहान, चेयरमैन देवेंद्र पाल सिंह, चेयरमैन जतिन खरे, रिशिपाल भंडारी,ढाल सिंह, ललित प्रधान, विवेक सेन, संजीत सिंह, कु...