मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: मेरठ। संपूर्ण उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष धनश्याम दास गर्ग मंगलवार को मेरठ पहुंचे। उन्होंने संगठन पदाधिकारियों के साथ बातचीत की और व्यापारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया। कहा कि समस्याओं के समाधान को लेकर हर स्तर पर प्रयास करेंगे। इसी के साथ संगठन का विस्तार किया। प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व संजय शर्मा को सौंपा। महानगर अध्यक्ष के साथ ही सर्वेश कुमार सर्राफ को प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी कुश अग्रवाल को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...