मेरठ, अक्टूबर 17 -- Meerut News: परीक्षितगढ़ नगर में श्री रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में शबरी की प्रतीक्षा, हनुमान मिलन, सुग्रीव मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला में दिखाया गया कि मतंग ऋषि के आशीर्वाद से शबरी की वर्षों की प्रतीक्षा पूरी होती है और भगवान श्रीराम उनकी कुटिया में पहुंचते हैं। शबरी प्रभु को मीठे बेर खिलाती हैं। भगवान श्रीराम प्रेमपूर्वक उनके जूठे बेर स्वीकार करते हैं। इसके बाद श्रीराम और हनुमान जी का मिलन होता है तथा सुग्रीव से मित्रता और बाली वध की लीला का मंचन किया जाता है। यह भी पढ़ें- Shamli News: शबरी की नवधा भक्ति, श्रीराम-हनुमान मिलन और बाली वध की लीला का मनमोहक मंचन इससे पूर्व माता कात्यायनी की झांकी सजाई गई। विमल, पवन, ...