मेरठ, अक्टूबर 21 -- Meerut News: श्रीराम चरित्र प्रदर्शन उत्सव में श्री रामा मंडल के कलाकारों ने रावण वध, विभीषण के राज्याभिषेक और भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन से लेकर राजतिलक तक की लीला का मंचन किया। कलाकारों की प्रस्तुति ने दर्शकों को रामायण के प्रसंगों से रूबरू कराया। मंचन में दिखाया गया कि रावण वध के बाद भगवान श्रीराम ने विभीषण का लंका के राजसिंहासन पर राज्याभिषेक किया। इसके बाद श्रीराम माता सीता और लक्ष्मण के साथ पुष्पक विमान से अयोध्या के लिए रवाना हुए। मार्ग में विमान महर्षि अगस्त्य, चित्रकूट, महर्षि भरद्वाज के आश्रम और निषादराज गुह से मिलने के लिए रुका। अयोध्या पहुंचने से पहले भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को ब्राह्मण का रूप देकर भरत के पास अपना संदेश और आगमन की सूचना देने के लिए भेजा। यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: राम-भरत मिलन और र...