Meerut News: श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर मन्नतें मांगीं
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: ऐतिहासिक सरधना चर्च (बेसिलिका ऑफ अवर लेडी ऑफ ग्रेस) में 'कृपाओं की माता मरियम' के वार्षिक महोत्सव के अवसर पर एक भव्य और विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान देश-दुनिया में अमन-चैन, खुशहाली और बीमारों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए विशेष रूप से ईश्वर से प्रार्थना की गई। महोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता मरियम की चमत्कारी तस्वीर के दर्शन कर मन्नतें मांगीं। कार्यक्रम की शुरुआत माता मरियम के भजनों, पवित्र माला विनती और मिस्सा बलिदान के साथ हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं को परम प्रसाद (होली कम्यूनियन) वितरित किया गया।
माता मरियम का दया और पवित्रता का संदेश माता मरियम दया और पवित्रता का संदेश देती हैं: फादर मार्टिन रावत प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए फादर मार्टिन रावत ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.