मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: श्रद्धापुरी में श्री माता वैष्णो खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित एक शाम सांवरे के नाम श्री श्याम बाबा का तृतीय वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। भव्य विशाल जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक श्याम भक्त भजनों पर झूमते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन कंकरखेड़ा व्यापार संघ के अध्यक्ष नीरज मित्तल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैंट विधायक अमित अग्रवाल मौजूद रहे। फतेहाबाद से प्रसिद्ध भजन गायक परविंदर पलक, कानपुर से शर्मा सिस्टर्स, चंडीगढ़ से दीपक लक्खा और छोटे खाटू धाम से नीरज ने अपने भजनों से समा बांध दिया। संयोजक भारत शर्मा, अध्यक्ष अजीत झा, मन्नू भाई, अमित डबरा, सुधीर कुमार, मोहित अरोड़ा, लव गौड़, मुकुल शर्मा सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...