मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: मेरठ। किसी ने बुजुर्गों से मिले जड़ी-बूटियों के ज्ञान को कारोबार में बदला, तो किसी ने हर्बल उत्पाद बनाने के शौक को अपना ब्रांड बना लिया। कोई कान्हा जी की पोशाक तैयार करते-करते उद्यमी बन गई, तो किसी ने लकड़ी के खिलौनों और सजावटी सामान से अपनी पहचान बनाई। मेरठ में चल रहे मंडलीय खादी महोत्सव में आठ राज्यों से आए उद्यमियों के बीच ऐसी महिला उद्यमियों की कहानियां आकर्षण का केंद्र हैं। परिवार के सहयोग और प्रदेश सरकार की योजनाओं से इन महिलाओं ने अपने शौक को कारोबार में बदला और दूसरी महिलाओं को रोजगार भी दे रही हैं। खास बात यह है कि कुछ महिलाओं के परिवार के पुरुष सदस्य भी नौकरी छोड़कर कारोबार को आजीविका का माध्यम बना चुके हैं।

हर्बल और पारंपरिक उत्पादों का कारोबार हर्बल उत्पादों से बनाई अपनी पहचान मेरठ के माधवपुरम नि...