मेरठ, अगस्त 24 -- Meerut News: रुड़की रोड स्थित गंगोत्री कॉलोनी में सोमवार सुबह शॉर्ट सर्किट से मकान के नीचे बने ऑफिस में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि ऑफिस की खिड़कियों के शीशे टूट गए और सारा फर्नीचर जलकर राख हो गया। आग में करीब 50 से 60 लाख रुपये का सामान जल गया। गंगोत्री कॉलोनी बी-3 निवासी उपेंद्र गर्ग पुत्र सुरेंद्र कुमार गर्ग का परिवार रहता है। उन्होंने अपने मकान के नीचे ऑफिस बना रखा है। वह शुगर मिलों में स्पेयर पार्ट और मोटर सप्लाई का काम करते हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उपेंद्र गर्ग अपनी पत्नी प्रियंका और बेटी शिव्या गर्ग के साथ मकान की दूसरी मंजिल पर सोए हुए थे। यह भी पढ़ें- Auraiya News: शॉर्ट सर्किट से गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान राख तभी नीचे से धुआं और जलने की बदबू आने लगी। ऊपर की छत से झांककर देखा तो नी...