मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शिवशक्ति नगर निवासी युवक को साइबर ठगों ने शेयर बाजार में मुनाफा कमाने का झांसा देकर जाल में फंसा लिया। आरोप है कि ठगों ने विभिन्न बैंक खातों से कुल 2 लाख 5 हजार 500 रुपये निकल गए। पीड़ित ने ब्रह्मपुरी थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार शिवशक्ति नगर निवासी राकेश नेगी ने पुलिस को बताया कि दो फरवरी 2026 को देवराज नाम बताने वाले व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था। आरोपी ने शेयर बाजार में निवेश कर अच्छा मुनाफा कमाने का लालच दिया और उनके मोबाइल फोन में एक एप्लीकेशन डाउनलोड करा दी। यह भी पढ़ें- शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर Rs.68 लाख की ठगी में 2 गिरफ्तार आरोप है कि इसके बाद 11 फरवरी से पांच अप्रैल 2026 के बीच पीएनबी के खाते से 10 हजार रुपये, एसबीआई खाते से 16 हज...