मेरठ, अगस्त 21 -- Meerut News: मेरठ। नालंदा वर्ल्ड स्कूल सहारनपुर में 17 से 20 अगस्त तक आयोजित सीबीएसई नॉर्थ जोन-1 शूटिंग चैंपियनशिप में बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मेरठ के निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। एयर पिस्टल अंडर-14 टीम स्पर्धा में अंश कुमार, अंश तोमर और धैर्य प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। एयर राइफल अंडर-17 टीम स्पर्धा में जिग्यांश भाटी, रियांश पाल और सागर तोमर ने रजत जीता। एयर पिस्टल अंडर-17 टीम स्पर्धा में अभय भड़ाना, दिव्यांश और उत्कर्ष चौधरी ने रजत अपने नाम किया। एयर पिस्टल अंडर-14 व्यक्तिगत स्पर्धा में धैर्य प्रताप सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में अंश कुमार ने 365 अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- नालंदा वर्ल्ड स्कूल की टीम का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में जीता का...