मेरठ, अगस्त 3 -- Meerut News: शास्त्री नगर स्थित बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर शूटिंग अकादमी में आयोजित चतुर्थ आनंद प्रकाश अग्रवाल मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें मेरठ, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 200 से अधिक निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। एयर राइफल वर्ग में एसबीवीएम हापुड़ की अदिति चौधरी ने 628.9 अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। यह चैंपियनशिप का सर्वाधिक स्कोर भी रहा। आरआरसी आर्मी के अर्श रिजुई 628.5 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहे। दोनों खिलाड़ियों के बीच महज 0.4 अंक का अंतर रहा। 40 शॉट एयर राइफल वर्ग में एजीएसआर बागपत के आशीष यादव ने 415.3 अंक के साथ पहला, एसबीवीएम हापुड़ की सोम्या त्यागी 412.4 अंक के साथ दूसरे और बुलंदशहर के जेरोकूल बीएसआ...