Meerut News: शिव बारात में लव जिहाद के पोस्टर पुलिस के रोकने पर हंगामा
मेरठ, अक्टूबर 10 -- Meerut News: मेरठ। छावनी रामलीला की शिव बारात में 'लव जिहाद' के खिलाफ संदेश देने वाला डोला शामिल करने को लेकर शुक्रवार शाम हंगामा हो गया। पुलिस ने आयोजकों को डोला शामिल नहीं करने की हिदायत दी तो हिंदू संगठनों के लोग विरोध में उतर आए। मौके पर पहुंचे सीओ कैंट और इंस्पेक्टर के साथ उनकी नोकझोंक हुई। संगठनों ने डोला शामिल नहीं करने देने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कई घंटे तक चली गहमागहमी के बाद पुलिस के समझाने और जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। इसके बाद 'लव जिहाद' के बजाय धर्मांतरण से जुड़े पोस्टर लगाए गए। शुक्रवार शाम छावनी रामलीला की ओर से निकलने वाली शिव बारात में 'लव जिहाद' के खिलाफ संदेश देने वाला डोला शामिल करने की तैयारी थी। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: चार दर्जन झांकियों के साथ निकली शिव बारात ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.