मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: पेपर ट्रेडर्स एसोसिएशन ने शास्त्रीनगर स्थित शिव मंदिर हाल में रविवार को पेपर डे पर शिक्षासेतु के 101 विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री प्रदान की। एसोसिएशन के संयोजक संजय जैन ने बताया कि पेपर बैग प्रतियोगिता के 30 विजेताओं को नगद पुरस्कार, बुक्स और 71 प्रतिभागियों को चार्जेबल एलईडी, कॉपी, रजिस्टर एवं स्कूल बैग दिए गए। मुख्य अतिथि केएम गोयल रहे। अध्यक्षता शिक्षासेतु के संचालक महेश रस्तोगी ने की। एसोसिएशन अध्यक्ष अंकुर मूना एवं महामंत्री रूपम राजेश ने पेपर का महत्व बताया। संचालन हरि विश्नोई ने किया। इस दौरान बीबी शर्मा, केपी सिंह, संजीव खन्ना, कंचन रस्तोगी, गार्गी श्रीवास्तव, साधना रस्तोगी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Kanpur News: ओलंपियाड की चेक व प्रमाण पत्र पा कर बच्चों में दिखी उमंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...