मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: ज़िला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) छोटा मवाना में सोमवार को जनपद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के उद्देश्य से 'प्रवाह-प्रज्ञा' तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डायट प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने किया। प्राचार्य मनोज कुमार आर्य ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों में मानवीय मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं कर्तव्यों की गहन समझ विकसित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक ही विद्यार्थियों में नैतिकता, लोकतांत्रिक सोच तथा जिम्मेदार नागरिकता के संस्कार विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में डायट के वरिष्ठ प्रवक्ता सलमान मैराज, लता राठौड़, प्रशिक्षण की नोडल प्रवक्ता डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. धीरेन्द्र सिंह, डॉ....