मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरूरपुर खुर्द में तैनात चिकित्सक डॉ. राघव कुमार की कार्यप्रणाली को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए उनका तबादला कर दिया है। ब्लॉक प्रमुख समेत कई लोगों की ओर से चिकित्सक के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद विभाग ने उन्हें सीएचसी सरूरपुर खुर्द से हटाकर हेल्थ पोस्ट कैंट, मेरठ भेज दिया है। उनकी जगह हेल्थ पोस्ट कैंट में तैनात डॉ. अश्वनी कुमार को सीएचसी सरूरपुर खुर्द में तैनाती दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मेरठ की ओर से जारी आदेश के अनुसार दोनों चिकित्सकों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है। आदेश में डॉ. राघव कुमार को हेल्थ पोस्ट कैंट में परामर्शदाता और डॉ. अश्वनी कुमार को सीएचसी सरूरपुर खुर्द में परामर्शदाता के पद पर त...