मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: शास्त्रीनगर सी ब्लॉक स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में हरे-भरे पेड़ों का कटान मामले में डीएफओ वंदना के निर्देश पर जांच बैठा दी है। गुरुवार को वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची एवं जांच पड़ताल की। टीम ने प्रारंभिक जांच में बगैर अनुमति के 20 पेड़ों के कटान की पुष्टि हुई। इनमें कई पेड़ ऐसे भी शामिल है, जिनके कटान की छूट नहीं है। फिलहाल वन विभाग ने केस दर्ज कर लिया एवं जांच शुरू कर दी। पार्क में वर्षों पुराने पेड़ों के कटान का मामला सोशल मीडिया में भी छाया हुआ है। संजना वत्स रस्तोगी का कहना है कि वर्षों पुरानी हरियाली को नुकसान पहुंचना गंभीर चिंता का विषय है。

जांच की प्रक्रिया डीएफओ वंदना के मुताबिक शिकायत के आधार पर जांच शुरू कराई गई है। इसी के साथ विभाग ने केस दर्ज कर लिया। बताया कि पेड़ों का कटान की अनुमति नहीं ली...