Meerut News: शादी का झांसा देकर लड़की से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: जानी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी लड़की को डरा धमकाकर फरार हो गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी का चालान कर जेल भेजा है। स्थानीय गांव निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया था। आरोपी लगातार दवाब बनाकर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी थी। रविवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी उजेफ का चालान कर जेल भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.