मेरठ, जुलाई 16 -- Meerut News: थाना सरूरपुर क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी का आरोपी युवक ने आपत्तिजनक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के परिजनों ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक भी पीडिता के गांव का ही शादीशुदा युवक बताया गया है। पीड़िता पक्ष के अनुसार गांव के ही एक युवक ने पहले किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान युवक ने पीड़िता का आपत्तिजनक अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार किशोरी पर शारीरिक शोषण का दबाव बनाता रहा। आरोप है कि पीड़िता द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी ने उसका आपत...