मेरठ, सितम्बर 3 -- Meerut News: मवाना कस्बा क्षेत्र में किशोरी को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की तहरीर पर मवाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब 15 वर्षीय बेटी को आरोपी शाहरूख पिछले करीब छह माह से शादी का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाए हुए था। आरोप है कि युवक उसकी बेटी को जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने बाद में शादी करने का भरोसा दिया और इसी विश्वास का फायदा उठाकर उसकी बेटी से निजी वीडियो मंगवा लिए। तहरीर के मुताबिक 24 अगस्त को आरोपी ने किशोरी को अपने साथ शॉपिंग पर चलने के लिए कहा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। आरोप ह...