Meerut News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: शादी का झांसा देकर युवती से करीब एक साल तक शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में लोहियानगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने 27 अगस्त को लोहियानगर थाने में तहरीर देकर गुलफाम उर्फ गुड्डू पुत्र शमशुद्दीन पर शादी का झांसा देकर पिछले करीब एक साल से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोपी के साथी जुल्फिकार पाशा निवासी अलीनगर जनूवी, थाना सिविल लाइन, रामपुर पर भी जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.