मेरठ, जुलाई 14 -- Meerut News: व्यक्तिगत टेबल। मोबाइल-लैपटॉप चार्जिंग प्वाइंट। पीने के लिए आरओ का पानी। इंटरनेट के लिए वाई-फाई। गर्मी में एसी की सुविधा। सुबह आठ बजे से लेकर देर रात पढ़ने के विकल्प। ना शोर और ना ही किसी की दखलअंदाजी। मामूली फीस पर इन सुविधाओं वाली प्राइवेट लाइब्रेरी का यह ट्रेंड शहर से कस्बों तक जोरों पर है। अकेले मेरठ में शहर से कस्बे तक 58 प्राइवेट लाइब्रेरी गूगल मैप पर मौजूद हैं। शहर में सभी प्रमुख कॉलोनियों से लेकर प्रमुख कस्बों में बनी ये प्राइवेट लाइब्रेरी युवाओं की पसंद बनी हुई हैं। मेरठ-सहारपुर मंडल में चार सौ से अधिक प्राइवेट लाइब्रेरी

शहर से कस्बों में प्राइवेट लाइब्रेरी शहर से कस्बों में मौजूद इन प्राइवेट लाइब्रेरी ने खुद को गूगल मैप पर भी पंजीक़ृत किया हुआ है। आंकड़ों के अनुसार मेरठ-सहारनुपर मंडल में 423 लाइब्...