मेरठ, सितम्बर 6 -- Meerut News: मेरठ। शहरभर के मंदिरों में शनिवार को नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। औघड़नाथ मंदिर में नंदोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भक्तों ने लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया और भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन कर सुख समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयकारे लगाए। वहीं मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के लिए आकर्षक फूल बंगला सजाया गया。 यह भी पढ़ें- वृंदावन में नंदोत्सव की धूम : मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाबराधा कृष्ण मंदिर में विशेष कार्यक्रम वहीं शहर की दाल मंडी स्थित राधा कृष्ण मंदिर में कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से ज...