मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: शहर में नगर निगम और निजी कंपनी बीवीजी की लचर कार्यप्रणाली और प्रशासनिक उदासीनता के कारण डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रविवार को शहर के 73 वार्डों में दिनभर घर-घर से कूड़ा उठाने का काम पूरी तरह ठप रहा। आलम यह है कि पिछले माह से चले आ रहे आर्थिक और प्रबंधकीय विवादों का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। निगम अधिकारियों और कंपनी का कहना है कि शनिवार और रविवार को बैंकों में अवकाश के कारण वेतन की दिक्कत हुई है। सोमवार को वेतन भुगतान हो जाएगा। कूड़ा उठान का काम देख रही निजी कंपनियों और नगर निगम के बीच फंड व भुगतान को लेकर लंबे समय से खींचतान चल रही है। कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने के कारण आए दिन काम ठप करने की नौबत आ रही है, जिसका सीधा असर रविवार की बंदी और ठप पड़े कामकाज के रूप...