मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: शहरभर में बुधवार को ईद मिलाद उन नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाले गए। टाउन हॉल घंटाघर में सीरत वेलफेयर कमेटी के तत्वावधान में परंपरागत जश्न-ए-ईद मिलाद उन नबी के मौके पर जुलूस का आयोजन किया गया। इस दौरान रास्तों में हिन्दुओं एवं मुस्लिमों ने जुलूस में शामिल बच्चों को फल, जूस, पानी की बोतलें आदि वितरित की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीरत वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद उमर कादरी ने की। जुलूस की कयादत जुलूस के संस्थापक उस्मान साबरी, हाजी नूर मोहम्मद तथा हाफिज़ उस्मान कादरी ने की। पीएसी कैंप श्यामनगर एवं नौगजा सराय लालदास से निकले जुलूस-ए-मोहम्मदी टाउन हॉल घंटाघर पहुंचे। कार्यक्रम का आगाज़ हाफिज़ फ़ज़ले अज़ीम की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुआ। टाउन हॉल पर जैनुर राशिदीन सिद्दीकी, कारी आमिर आज़म, कारी शफीकुरहमान ...