Meerut News: शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं
मेरठ, अगस्त 27 -- Meerut News: एक निजी यूनिवर्सिटी के गेट के पास गुरुवार को शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार दोपहर युवक का शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। शव पर गुलाबी रंग की टीशर्ट और निक्कर थे। पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं होने पर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानी थाना प्रभारी निरीक्षक गौरव विश्नोई ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है। शरीर पर कोई भी चोट के निशान नहीं है। शव की शिनाख्त करवाने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.