मेरठ, अक्टूबर 29 -- Meerut News: मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कमिश्नर आवास के पास मंगलवार रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार हार्ले डेविडसन बाइक के डिवाइडर से टकराने के बाद उस पर सवार फार्मा कंपनी के कर्मचारी प्रिंस कुमार सिंह और अमित तोमर की मौत हो गई थी। सिविल लाइन थाना प्रभारी गौरव विश्वनोई ने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों के शव परिजनों को सौंप दिए गए। शव घर पहुंचते ही चीख-पुकार मच गई। दस दिन का बेटा, दो बेटियों को छोड़ गया प्रिंस

प्रिंस के परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ बिहार के सिवान जिले के मूल निवासी 28 वर्षीय प्रिंस कुमार सिंह वर्तमान में गाजियाबाद में रह रहे थे। पांच साल पहले उनकी शादी नेहा से हुई थी। परिवार में दो बेटियां और महज दस दिन का बेटा है। हादसे के समय पत्नी और बच्चे गांव ...