मेरठ, अगस्त 23 -- Meerut News: रोहटा थाना क्षेत्र के पूठ चौकी क्षेत्र में बुधवार की देर रात चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी गुरुवार देर रात को मौत हो गई थी। पुलिस ने शव को लावारिश में पंचनामा भरकर मर्चरी भेज दिया था। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। बुधवार देर रात चौधरी चरणसिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर हवेली होटल के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह भी पढ़ें- Gangapar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दिव्यांग युवक की मौत, नहीं हुई पहचान पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी रोहटा भेजा गया था। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे पीएल शर्मा अस्पताल रेफर कर दिया। जिसके बाद घायल की हालात ...