Meerut News: शराब पीने के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट, धारदार हथियार से हमला
मेरठ, सितम्बर 26 -- Meerut News: मवाना थाना क्षेत्र के मोहल्ला तिहाई में शुक्रवार शाम करीब सात बजे शराब पीने के दौरान दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज और मारपीट में बदल गया। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मोहल्ला तिहाई निवासी प्रेम और संजय शुक्रवार शाम एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आसपास मौजूद लोगों के अनुसार विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौच होने लगी और मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि इसी दौरान प्रेम ने संजय पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में संजय घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल संजय को उसके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.