मेरठ, जुलाई 2 -- Meerut News: फलावदा कस्बे स्थित देशी शराब के ठेके पर साउंड बॉक्स वापस लेने पहुंचे निजी कंपनी के कर्मचारी के साथ मारपीट एवं अभद्रता किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो युवकों के खिलाफ थाने फलावदा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमरौली उर्फ बड़ा गांव निवासी आदेश ने बताया कि वह फोनपे बिजनेस में कार्यरत है तथा फलावदा क्षेत्र की जिम्मेदारी संभालता है। गुरुवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह कस्बा फलावदा स्थित देशी शराब के ठेके पर कंपनी का साउंड बॉक्स वापस लेने पहुंचा था। अश्वनी पुत्र जितेंद्र एवं सागर पुत्र सुशील से जब उसने साउंड बॉक्स वापस करने को कहा तो दोनों आगबबूला हो गए। पीड़ित का आरोप है कि दोनों ने उसके साथ गाली-गलौज की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। घटना में घायल होने के ब...