मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: नंगली-किठौर मार्ग स्थित शराब के ठेके में शुक्रवार सुबह इन्वर्टर की बैटरी फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से ठेके का सेल्समैन गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे में ठेके में रखी करीब 40 लाख रुपये की शराब जलकर नष्ट होने की बात सामने आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नंगली में तरुण शर्मा का शराब का ठेका है। यहां हसनपुर कलां निवासी अंकित (25) पुत्र रमेश सेल्समैन के रूप में काम करता है। बताया गया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे ठेके में लगे इन्वर्टर की बैटरी अचानक फट गई। इसके बाद निकली चिंगारी से ठेके में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान अंदर मौजूद अंकित आग की चपेट में आकर झुलस गया。

आग और इसके परिणाम आग की लपटें देखकर आसपास के लोग म...