मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: साइबर ठगों ने कंपनी का व्हाट्सएप हैक कर गंगोत्री पेपर मिल्स प्रा. लि. को 1.80 करोड़ रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने कंपनी के एक शेयर धारक के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाकर अकाउंटेंट को भुगतान के निर्देश भेजे। संदेशों को असली मानकर दो दिन में चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर दिए गए। एसएसपी के आदेश पर साइबर क्राइम थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

धोखाधड़ी की विधि कंपनी के निदेशक प्रज्ज्वल अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि कंपनी का बैंक खाता पीएनबी की न्यू मंडी (मुजफ्फरनगर) शाखा में संचालित है। आरोप है कि 17 जुलाई को खाता संचालक संदीप गोयल के मोबाइल पर व्हाट्सएप के माध्यम से एक एपीके फाइल भेजी गई। फाइल डाउनलोड होते ही मोबाइल और व्हाट्सएप का एक्सेस साइबर ठगों के हाथ लग गया। ठगों ने कंपनी के शेयर...