Meerut News: व्यापारी से 94 हजार रुपये की साइबर ठगी
मेरठ, जुलाई 11 -- Meerut News: मवीमारा गांव निवासी व्यापारी के साथ साइबर ठग ने चिकित्सक से परामर्श के अपॉइंटमेंट लेने के नाम पर 94 हजार रुपये की ठगी कर दी। मोबाइल पर खाते से रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर व्यापारी को ठगी का पता चला। थाने पहुंचे पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए तहरीर दी। पुलिस साइबर ठग की तलाश में जुटी हैं। मवीमारा निवासी नदीम ने बताया कि उसका दौराला में खराद मशीन कारखाना है और दौराला स्थित एसबीआई बैंक की दौराला शाखा में खाता है। उसने अपने दोस्त आसिफ को चिकित्सक से परामर्श दिलाने लिए के लिए गूगल से डॉ. का नंबर सर्च कर मोबाइल से नंबर डायल किया। जिसके बाद दूसरी ओर से एक युवक ने डॉक्टर से अपॉइंटमेंट के लिए एक लिंक भेजा और लिंक खोलने पर पांच रुपये कटने और अपॉइंटमेंट नंबर कंफर्म होने की बात कही। जिस पर उसने लिंक खोला तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.