Meerut News: व्यापारी का पिस्टल से फायरिंग का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज
मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: सोशल मीडिया पर पिस्टल से फायरिंग करते एक युवक का वीडियो वायरल होने से शुक्रवार को पुलिस में हड़कंप मच गया। जांच में वायरल फायरिंग वीडियो दौराला की दौलतराम कालोनी निवासी व्यापारी का होना सामने आया। पुलिस वीडियो की जांच के साथ ही फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और युवक की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि सोशलमीडिया पर वायरल फायरिंग वीडियो की जांच में सामने आया फायरिंग कर रहा युवक मटौर निवासी आदर्श है, जो दौराला के वार्ड आठ दौलतराम कालोनी में रह रहा है। युवक जूतों का कारोबारी है। मामले में फायरिंग में इस्तेमाल हथियार और युवक की तलाश की जा रही है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच में आया कि फायरिंग कर रहा युवक मटौर निवासी है। प्रकरण में मुकदमा दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.