मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: कमला मार्केट में होलसेलर एवं रिटेलर केमिस्ट एसोसिएशन की आमसभा हुई। इसमें आवास विकास, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी 16,726 संपत्तियों को चिह्नित किए जाने तथा न्यायालय द्वारा 9 दिसंबर तक आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश के संदर्भ में चर्चा हुई। अध्यक्ष इंद्रपाल सिंह ने कहा कि इतने बड़े निर्णय के संबंध में सरकार को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। आवास विकास, नगर निगम और एमडीए सहित संबंधित विभागों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। महामंत्री घनश्याम मित्तल ने कहा कि व्यापारी नियमित रूप से व्यापार करता है, सरकार को टैक्स देता है और नगर निगम को भी करों का भुगतान करता है। ऐसे में सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार करे। बैठक में कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, संगठन प्रभारी अरुण त्यागी, सुशील कुमार गर्ग, र...