मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मवाना का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को उपजिलाधिकारी मवाना से उनके कार्यालय में मिला। व्यापारियों ने फुटकर एवं थोक व्यापारियों के मंडी लाइसेंस के नवीन आवेदन और नवीनीकरण की ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाने सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग की। इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को पत्र सौंपकर मंडी समिति के संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में शैवाल दुबलिश, नदीम, राजबीर चौधरी, मांगेराम मित्तल, अंकित जैन, गौरव रस्तोगी आदि व्यापारी ने कहा कि मवाना क्षेत्र में बड़ी संख्या में फुटकर और थोक व्यापारी कृषि उपज से संबंधित कारोबार करते हैं। वर्तमान में मंडी लाइसेंस के नए आवेदन और नवीनीकरण की प्रक्रिया ई-मंडी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जा रही है...