मेरठ, नवम्बर 7 -- Meerut News: -चार जनवरी 2027 को होगा वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन मेरठ, मुख्य संवाददाता भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिले में चलने वाले वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण(एसएसआर) कार्यक्रम का अब संशोधित शिड्यूल जारी किया गया है। अब वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट प्रकाशन 17 नवंबर को होगा। उसके बाद 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन आदि के लिए आवेदन जमा किये जा सकेंगे। विशेष बात यह है कि एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भी एसएसआर के तहत वोटर लिस्ट में अपना नाम दर्ज करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम आयोग के निर्देश पर शनिवार को एडीएम प्रशासन व उप जिला निर्वाचन अधिकारी विजयवर्द्धन तोमर ने सूचना जारी है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग क...