मेरठ, अक्टूबर 4 -- Meerut News: मेरठ रविवार को वैश्य समाज मेरठ महानगर (पंजीकृत) की एक महत्वपूर्ण बैठक शास्त्रीनगर स्थित एच-ब्लॉक में अध्यक्ष सुशील कृष्ण गुप्ता की अध्यक्षता और महामंत्री प्रमोद गुप्ता के संचालन में आयोजित हुई। ​कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा अग्रसेन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज का 33वां छात्र-छात्रा अभिनंदन समारोह 29 नवंबर 2026 को बालेराम बृजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया जाएगा। यूपी बोर्ड में 60% और सीबीएसई बोर्ड में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में उप महामंत्री गीता जिंदल, प्रवीण कुमार गुप्ता, गीता अग्रवाल, सुशील राजवंशी, संजीव अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुशील कुमार (भट्टे वाले), अ...