मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: मेरठ। वेस्ट यूपी में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह का सदर बाजार पुलिस और स्वाट टीम सिटी ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की नौ बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपी अब तक 50 से ज्यादा वाहन चोरी कर चुके हैं। चोरी के वाहनों को कैंट क्षेत्र में आर्मी के पुराने खंडहरनुमा स्थान पर छिपाया जाता था। मौका मिलते ही वाहनों को खोलकर उनके पार्ट्स अलग कर दिए जाते और बाजार में बेच दिए जाते थे। कुछ चोरी के वाहनों को दूसरे जनपदों में भी बेचने की बात सामने आई है। सोमवार को पुलिस लाइन में एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति, एसपी सिटी विनायक भोसले सीओ कैंट संजय कुमार गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर गिरोह की जानकारी दी।

गिरोह का खुलासा और वाहन बरामदगी मुख्य संचालक समेत च...