मेरठ, नवम्बर 8 -- Meerut News: एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं मिलने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। कर्मचारियों की समस्या को लेकर सीसीएसयू छात्र नेता विनीत चपराना ने मेडिकल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। विनीत चपराना ने घोषणा की है कि 12 नवंबर को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों को पूरा वेतन नहीं मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मेडिकल प्रशासन से कर्मचारियों की वेतन संबंधी समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। साथ ही विरोध प्रदर्शन के दौरान तालाबंदी की चेतावनी भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...