मेरठ, अक्टूबर 7 -- Meerut News: वृंदावन के वृंदा वाटिका कॉलोनी स्थित पाणीनिम संस्कृत गुरुकुलम में मंगलवार रात बंद पड़े पानी के टैंक की सफाई करने उतरे चार छात्रों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतकों में हस्तिनापुर के प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर के महंत पंडित दिनेश शर्मा का 19 वर्षीय पुत्र विशु शर्मा भी शामिल है। घटना की खबर मिलते ही मंदिर परिसर और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। रोते-बिलखते परिजन देर रात ही मथुरा के लिए रवाना हो गए। मंगलवार रात में गुरुकुल संचालक आचार्य आशीष के कहने पर चार छात्र बंद पड़े पानी के टैंक की साफ करने पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- अंडरग्राउंड वाटर टैंक में उतरे गुरुकुलम के चार छात्रों की मौत, वृंदावन में हादसे से हड़कंप सबसे पहले जबलपुर निवासी मनु कटारे ढक्कन खोलकर नीचे उतरा, जो टैंक में विषैली...